संत शिरोमणि श्री तुलसी दास जयंती स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर में मनाई गई

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर में आज संत शिरोमणि श्री तुलसी दास जी की जयंती मनाई गई ,जिसके मुख्य अतिथि श्री गणेश यदु , सेवा निवृत प्राचार्य , विशेष अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री गिरधारी जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य श्री खिलावन सिंह साहू रहे , कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री गोस्वामी तुलसी दास जी के छाया चित्र की पूजन अर्चन कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए श्री राम जी के आदर्श गुणों का वर्णन कर भैय्या, बहिनों तथा आचार्य , दीदियों का मार्गदर्शन किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य जी ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसी दास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक सामान्य मानव से तुलसी दास जी कैसे संत शिरोमणि के उपाधि को प्राप्त कर मानव जाति के कल्याण हेतु श्री रामचरित मानस की रचना किए ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री शिओम यदु जी ने किया । इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य श्री चुन्नीलाल खोबरागड़े, श्री पंकज यादव ,श्री परीक्षित यदु , श्री करण वर्मा ,  श्रीमती दुर्गा यदु , श्रीमती सविता कुलदीप ,श्रीमती हेमलता , श्रीमती चंद्रकला जैन ,श्रीमती दुर्गा यदु,श्रीमती रितु यादव ,श्रीमती कविता साहू ,कु मनीषा , कु तरुणा मरकाम तथा भैय्या, बहिन उपस्थित रहें ।



Share this article

Show comments