भानुप्रतापपुर में ठेकेदार की मनमानी के चलते पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर नगर में बार बार जलापूर्ति प्रभावित कर रहे ठेकेदार

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

जल जीवन मिशन के तहत नगर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है, लेकिन कार्य में लगी एजेंसी की लापरवाही अब आम जनता पर भारी पड़ने लगी है। नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार द्वारा पुरानी जलापूर्ति पाइपलाइन को लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जिससे नगर की पानी सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।

मंगलवार को हाई स्कूल के सामने पाइपलाइन टूटने से पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक पानी बंद होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार बिना किसी तकनीकी सावधानी के खुदाई कर रहा है, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए और जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।

यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment