नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल: भानुप्रतापपुर ऐतिहासिक मेले की शुरुआत से पूर्व निकली देव यात्रा, ढाई परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर* 

भानुप्रतापपुर के ऐतिहासिक देव मेले की शुरुआत से पूर्व क्षेत्र के देवी-देवताओं की पारंपरिक देव यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मेले की प्रमुख परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं की ढाई परिक्रमा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी देव यात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


ढोल-नगाड़ों, मांदर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ निकली देव यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए।

ढोल-नगाड़ों, मांदर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ निकली देव यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment