बाढ़ के कारण सप्ताह दिन बाद फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई प्रारंभ, लोगों ने ली राहत की सांस

0
तिल्दा-नेवरा । जनपद पंचायत तिल्दा के  ग्राम  पंचायत  लखना के एनिकेट एवं छतीसगढ में लगातार मुसलाधार बारिश के बाद बेमेतरा मार्ग पर स्थित शिवनाथ नदी में बाढ़ एवं उफान के चलते नगर में पानी की आपूर्ति करने वाला एकमात्र फिल्टर प्लांट,का ओव्हर हेडटैंक डूब चुका था ।अब ठीक चार दिनों बाद कल से नदी में पानी का जलस्तर कम होने के पश्चात नगर पालिका द्वारा फिल्टर प्लांट से नगर में पानी की सप्लाई प्रारंभ हो चुका है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है और जनजीवन सामान्य हुआ है ।वहीं नदी के किनारे स्थित खेत एवं बाड़ी के बाढ़ की चपेट में आने के कारण किसानों के फसलों को क्षति पहुंची है ।तथा बेमेतरा मार्ग पर स्थित पुराना पुल से आवागमन पुनः प्रारंभ हो सका है । एवं तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में नल से पानी की सप्लाई एक सप्ताह से पुरी तरह से ठप्प हो गया था जो कि अब मरम्मत कर पुर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो गया है। जिससे नागरिकों को राहत मिली।

Share this article

Show comments