*बान्दे पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.3 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

0

कांकेर। कांकेर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'उजियारा अभियान' के तहत बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.10 लाख बताई जा रही है, बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरेनार, लोहारपारा निवासी सालिक राम आंचला (50 वर्ष) अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹500 नकद जब्त किए गए।

आरोपी के विरुद्ध थाना बान्दे में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में की गई।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गांजा या अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125, डायल 112 या अपने निकटतम पुलिस थाने में दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें