सिद्ध श्रीगणेश गणेश स्वामी मंदिर ट्रस्ट संबलपुर के द्वारा अयोध्या धाम के दर्शन कर आए सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया गया

0

TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

धर्मनगरी संबलपुर में कल दिनांक   06/02/2024 दिन मंगलवार को सिद्ध श्रीगणेश स्वामी मंदिर ट्रस्ट संबलपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा अयोध्या धाम से आए समस्त तीर्थ यात्रियों को मिठाई खिलाकर,तिलक वंदन,श्रीफल,गमछा, एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में सिद्ध श्रीगणेश गणेश स्वामी मंदिर ट्रस्ट संबलपुर के अध्यक्ष रोहित राठी जी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्वर मिश्रा जी, उपाध्यक्ष द्वारिका सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय टाटिया एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचलन सिद्ध 

   श्रीगणेश स्वामी मंदिर ट्रस्ट संबलपुर के सह सचिव मुन्नालाल ठाकुर ने किया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment