गुंदेरदेही में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा, भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन
कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कांकेर एवं बालोद जिले के दर्जनों गांव का किया दौरा गुंडरदेही में विशाल जनसभा में भी शामिल
कांकेर: भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने चुनाव प्रचार के क्रम में बालोद जिले में ग्राम सुरेगांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशाल जनसभा में शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की श्री साय ने कहा भाजपा ने महज तीन महीने में वो कर दिखाया जो कांग्रेस पांच साल में नही कर सकी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का मन बना लिया है। विकास यात्रा निरंतर बनी रहे इसलिए उन्होंने भोजराज नाग को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इससे पूर्व कांकेर जिले के सात परगना गढ़ ग्राम प्रतापपुर में जनसंपर्क एवं माई दंतेश्वरी के दर्शन से प्रचार यात्रा की शुरुआत की इसके पश्चात वे ग्राम संगम, बड़गांव समेत कई गांव का दौरा करते हुए बालोद जिला पहुंचे।
विशाल जनसभा के पश्चात भोजराज नाग ने बालोद जिले के अंतर्गत कई ग्रामों का दौरा कल जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान श्री नाग छत्तीसगढ़ की साय सरकार एवं मोदी सरकार के डबल इंजन को शक्ति देने के लिए वोट मांगते दिखे। उन्होंने सरकार के उपलब्धियों एवं कांग्रेस के विकास विरोधी चरित्र को भी गिनाया।
0 Comments
Post a Comment