कांग्रेस आदिवासियों का तिरस्कार करती रही: भोजराज नाग
भाजपा प्रत्याशी नाग ने कोडागांव के विभिन्न गांवों में साधा संपर्क
कांकेर: भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने चुनाव प्रचार के क्रम की शुरुआत आज कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से की ग्राम धनोरा बड़े ओड़ागांव मैं गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम आमाबेड़ा एवं सोढ़े में जनसंपर्क किया। कई गांव का दौरा, जनसंपर्क एवं छोटे-छोटे सभाओं को संबोधित कर भाजपा को जिताने की अपील की।
श्री भोजराज नाग ने कहा जिस भारत में आदिवासियों को उनके दशा पर रोने के लिए तिरस्कार किया आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने उन्ही आदिवासियों का सत्कार किया। कांग्रेस आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझती थी भाजपा उन्हे भारत की रीढ़ मानती है।
श्री नाग ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से कांकेर लोकसभा में विजयी बनाने एवं आदरणीय प्रधानमंत्री जी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर देश की बागडोर देने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
0 Comments
Post a Comment