कांकेर के बांदे में मुख्यमंत्री ने की विशाल जनसभा, भाजपा प्रत्याशी नाग के लिए मांगा समर्थन

0

 


भोजराज नाग को दिल्ली भेजकर कांकेर के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाना है: CM साय

कांग्रेस ने पांच साल केवल केंद्र की योजनाओं पर रोड़े अटकाए है: भोजराज नाग

कांकेर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर में विशाल जनसभा कर भोजराज नाग के पक्ष में वोट की अपील की। CM साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मतलब सभी समुदायों के विकास की गारंटी है। आदिवासियों की संस्कृति, आजीविका, रोजगार और अधिकार के लिए पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जो काम किया वह कांग्रेस 60 वर्षों में भी नही कर पाई थी।

 

हमारी सरकार ने 3 महीने में ही तेंदूपत्ता का मानदेय बढ़ाया है, आदिवासियों के आवास, आदिवासी माता बहनों के खाते में आज सीधे 1000 रुपए महिला सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे है, इससे माताएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। CM साय ने कहा भोजराज नाग सहज, सरल एवं योग्य है इन्हे दिल्ली भेजकर कांकेर क्षेत्र को विकास के नए मार्ग पर ले जाना है। CM साय ने क्षेत्र के विकास में बड़ी संख्या में निवासरत बंग समाज की भूमिका को भी सराहा।


भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जनता से हाथ जोड़कर वोट की अपील की और कहा कि पिछले पांच साल छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र की हर योजनाओं पर अडंगा लगाने का काम किया है। अब डबल इंजन की सरकार प्रदेश की तेज गति से विकास करे आदिवासियों, माताओं बहनों और युवाओं को साथ लेकर चले इसलिए भाजपा को जिताना आवश्यक है।


इससे पूर्व कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग अंतागढ़ जिले के विभिन्न गांव का दौरा किया एवं छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित किया। शाम होते होते pv 81 राधानगर, बांदे में संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment