बालोद में उतरेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक, 13 को राजनाथ सिंह सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में करेंगे जनसभा
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
भाजपा अब बालोद जिले में स्टार प्रचारकों को उतारने वाली है। इसकी शुरुआत जिला मुख्यालय से होगी। बालोद में 13 अप्रैल को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बालोद के बाद नक्सल क्षेत्र में राजनाथ सिंह गरजेंगे। 13 अप्रैल को दंतेवाड़ा में भी राजनाथ सिंह चुनावी सभा करेंगे।
बता दें कि कांकेर लोकसभा में विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। ये सीटें हैं- सिहावा, संजारी बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर और केशकाल। कांकेर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 1998 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
1998 से 2009 तक सोहन पोटाई लगातार सांसद रहे। 2014 में बीजेपी के विक्रम उसेंडी ने शानदार जीत दर्ज की। वही, 2019 में कांकेर से मोहन मंडावी सांसद बने। इस बार बीजेपी ने भोजराज नाग को मैदान में उतारा है।
0 Comments
Post a Comment