अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार नारे को लेकर हर गांव गांव पहुंच रहे भोजराज नाग कांकेर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी
कांकेर: कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज ग्राम अर्जुनी, बगदई, कपरमेटा, घोघोपुरी, सुर्रा, भोथली, जेवरतला, कोसागोंदी, धनेली भूलनडबरी, दरगहन समेत लगभग डेढ़ दर्जन गांवो में जनसंपर्क साधा। प्रत्याशी भोजराज नाग जहां भी गए उनका फूलमाला एवं भरपूर जोश खरोश के साथ लोगों में स्वागत किया।
भोजराज नाग ने कई छोटी छोटी सभाओं को भी संबोधित किया उन्होंने मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से अपील की। नाग ने पीएम मोदी के कई विकास कार्यों को गिनाएं और कहा कि आज गरीब के सिर पर छत, साफ पीने का पानी, युवाओं को कौशल, किसानों के उपज का अच्छा दाम, सुरक्षित देश की सीमाएं एवं स्वाभिमान के साथ जीती देश की माताएं सब PM मोदी और भाजपा सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि कांकेर का विकास देश के विकास के साथ जुड़ा रहे छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की योजनाओं से लगातार लाभान्वित होता रहे इसलिए मुझे अपना आशीर्वाद जरूर दें।


0 Comments
Post a Comment