मजदूरों के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं---ममता राणा

0
इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस
मजदूरों और कामगारों का किया सम्मान
मजदूरों के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं---ममता राणा

जगदलपुर -- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों का सम्मान किया।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कामगारों एवं मजदूरों को टिका लगाकर एवं आरती उतार कर और उन्हें शॉल श्रीफल,साड़ी भेट कर उन्हें सम्मानित किया गया।मजदूरों के कल्याण की कामनाएं करते हुए मजदूर एकता जिंदाबाद, मजदूर दिवस जिंदाबाद का उद्घोष के साथ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। श्रमिको का शोषण के खिलाफ जागृत होने का आह्वान किया।
          इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा कि किसी भी विकसित राष्ट्र की परिकल्पना में श्रमिकों का अहम योगदान होता है।मजदूर और कामगारों के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है, इसलिए मजदूरों का सम्मान करना हमारे लिए न सिर्फ गर्व की बात है बल्कि हमारा नैतिक उत्तरदायित्व भी है। कार्यक्रम में श्रमिकों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव डॉ सरिता थॉमस, प्रियंका गुप्ता सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment