पैराडाइज स्कूल ने प्रारंभ की ऑनलाइन क्लास..सभी छात्र 18 जून से...
पैराडाइज स्कूल ने प्रारंभ की ऑनलाइन क्लास
सभी छात्र 18 जून से जुड़े ऑनलाइन क्लास में
गर्मी के कारण स्कूल बंद होने की स्थिति में पैराडाइज स्कूल के नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी बच्चों के लिये 18 जून से पुनःऑनलाइन क्लास प्रारंभ कर छात्र - छात्राओं का अध्ययन जारी रखा गया है
पैराडाइज स्कूल के सभी शिक्षक सभी विषयों के लिये उचित समय सारणी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से छात्र - छात्राओं को अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, कंप्यूटर सांइस आदि विषयों को रूचिकर ढंग से ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षण प्रदान कर रहे है।
पैराडाइज स्कूल के द्वारा संचालित ऑनलाइन शिक्षण से बच्चे अपने विषय वस्तु का अध्ययन, गृह कार्य प्रोजेक्ट एवं अन्य शिक्षण गतिविधियों से जुड़ते हुये अपना बहुमूल्य समय ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से व्यतीत करते हुये नये शिक्षण टेक्नोलॉजी के द्वारा विश्वस्तरीय शिक्षण प्राप्त कर रहे है। पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल के नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के छात्र ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से जुड़कर अपने ज्ञान की अभिवृद्धि कर रहे है।
18 जून स्कूल पुनः प्रारंभ होने से ही पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल सफलता पूर्वक सभी क्लासों के लिए ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित कर रहा है। जिससे छात्र - छात्राओं का अध्ययन सतत् जारी है।
पैराडाइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुये एवं आदर्श ऑनलाइन क्लास संचालित कर रहा है जिसका श्रेय प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगिरी, एडमिनिस्ट्रेटर हमीद खान एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बढ़ई, दीपांजली गोगोई, स्वाति गुप्ता, वर्षा रमानी, एस.मर्सी, तीरथ साहू, कृष्णापद कुंभकार, इतिश्री गोलुगिरी, सुचिस्मिता खान, जीतू दास माण्डले, भारती सेठिया, प्रतीक सिंह ठाकुर, अनिल कुमार ढाके, प्रीतिलता सोरी, रिया सोनी, सरिता मिश्रा, अवतार सिंह, शिखा मेहरा, संगीता भारती, उज्जवल निर्मलकर, सुकदेव सरकार, अपूर्वा ठाकुर, शांतिलीना नेताम, तुलसी निषाद, लक्ष्मीनारायण नामदेव, रूमा मजूमदार, पार्वती गजबल्ला आदि शिक्षकों को जाता है


0 Comments
Post a Comment