जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य मे न्याय और शांति की मांग को लेकर दुर्ग में धरना प्रदर्शन किया गया
जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य मे न्याय और शांति की मांग को लेकर दुर्ग में धरना प्रदर्शन किया गया
18 जून को जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ (फासीवाद विरोधी मोर्चा) की पहल पर गांधी चौक, दुर्ग छत्तीसगढ़ में न्याय और शांति कायम करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन गत 6 जून को आरंग में भगवा गौ गुंडों द्वारा गौ तस्करी का झूठा आरोप लगाकर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम युवकों को जान से मारने और एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने की घटना के खिलाफ,बलौदा बाजार में सतनामी समाज के जैतखाम को तोड़ने की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रशासनिक कार्यालय में हुए तोड़फोड़ और उस घटना की प्रतिक्रिया में पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष सतनामी युवकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, भाजपा के महाभ्रष्ट याराना कॉरपोरेट अडानी के हित में हंसदेव जंगल के बड़े पैमाने पर कटाई के खिलाफ, भाजपा नेता के स्वामित्व वाली बेमेतरा विस्फोटक फैक्ट्री के पीड़ितों के लिए न्याय, भाजपा की फासीवादी विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आदिवासियों और धर्मांतरित ईसाइयों के उत्पीड़न के खिलाफ , अंतर्राष्ट्रीय ख्यात लेखिका अरुंधति राय और कश्मीर के शिक्षाविद प्रोफेसर शौकत हुसैन पर निरंकुश दमनकारी कानून UAPA के तहत मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की जमीन पर काबिज गरीब मेहनतकश दलित जनता के आवास पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ केंद्रित था। प्रदर्शन में जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक प्रसाद राव, सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा, आदिवासी मातृ संगठन की प्रतिनिधि, अंबेडकरवादी महिला सशक्तिकरण संघ की संयोजक सविता बौद्ध,क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच के संयोजक तुहिन, सीएमएम मजदूर कार्यकर्ता समिति से कॉमरेड कलादास, आदिवासी युवा संगठन से चंद्रभान सिंह, पास्टर चोआराम,छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से रमाकांत , बुद्धिजीवी श्री गिल तथा सतनामी युवक संगठन के संयोजक महोदय ने अपनी बात रखी।प्रदर्शन में क्रांतिकारी जन गीत भी प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शन के बाद भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दुर्ग जिला प्रशासन को सौंपा गया।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों पर जोर दिया गया-
1. सतनामी समाज के धार्मिक स्थल में नुकसान पहुंचाने वाली घटना की सही जांच हो।बलौदाबाजार की घटना की आड़ में सतनामी समाज के निर्दोष व्यक्तियों पर हो रही पुलिस जुल्म बंद हो।
2. आरंग में मुस्लिम युवकों के हत्यारे भगवा गौ गुंडों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।मृतक मुस्लिम युवकों के परिजनों एवम घायल युवक को उपयुक्त मुआवजा प्रदान किया जाए।
3. बेमेतरा बारूद कारखाने के विस्फोट के लिए जिम्मेदार प्रबंधन को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा और शासकीय नौकरी दिया जाय।
4. अडानी कॉरपोरेट समूह के हित में हंसदेव जंगल को काटना बंद हो।
5. बस्तर में आदिवासियों के जल जंगल जमीन के अधिकार का हनन और मानव अधिकारों का उल्लंघन बंद हो।
6. राज्य में ईसाई समाज के विश्वासियों और धर्म स्थलों पर हिंदुत्ववादी गुंडों के अत्याचार पर रोक लगे।
7. भिलाई इस्पात संयंत्र के आधिपत्य वाली भूमि से गरीब मेहनतकशों,दलित, आदिवासी मूल निवासी जनता को बेदखल करना बंद किया जाए।
जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ की ओर से
प्रसाद राव, कलादास डहरिया

0 Comments
Post a Comment