अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबलपुर हाई स्कूल प्रांगण में मनाया गया
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट
*भानुप्रतापपुर*
संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी कांकेर के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संबलपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कराया गया। इस तारतम्य में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुसुम ठाकुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संबलपुर के मार्गदर्शन में योग प्रदर्शन एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक श्री लोचन प्रसाद लहरे जी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय, संबलपुर के द्वारा 21 जून 2024 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल कराते हुए योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि ये शरीर हमारा मंदिर है। इसे महसूस करें इसे योग से स्वच्छ और सुरक्षित रखें,योग सर्व रोगों का समाधान है। योग हमारे मानसिक तनाव को दूर कर स्वस्थ जीवन जीने का सुलभ मार्ग है हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
साथ ही सभी प्रशिक्षार्थियों को पौष्टिक आहार व काडहा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्रीमति अनीता रावटे,सरपंच महोदया, ग्राम संबलपुर एवं नरेश साहू जी आयुर्वेद फार्मेसी, श्रीमती लता साहू महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता , श्रीमती बुन्नी, औषधालय सहायक, श्रीमती दयाबाई सारथी पीटीएस, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु, छात्र-छात्राएं, शासकीय कर्मचारी गण, एवं आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए।



0 Comments
Post a Comment