जगदलपुर में धूम धाम से मनाया जा रहा कबीर जयंती, पूजा अर्चना कर किया गया प्रसाद वितरण..
जगदलपुर में धूम धाम से मनाया जा रहा कबीर जयंती, पूजा अर्चना कर किया गया प्रसाद वितरण...
बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ-नरेन्द्र भवानी*
जगदलपुर,22 जून 2024/प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहर में कबीर जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है, कबीर पंथी लोगों के द्वारा सिरहासार चौक मे कबीर साहेब की पूजा कर यात्रियों को प्रसाद दिया गया।
जगदलपुर के सदर नाइक गोविंद दास ने बताया की कबीर दास ने समाज में फैले अंधविश्वास, रूड़ीवादी परंपराओं और पाखंड का विरोध करते हुए इंसानियत को सबसे उपर रखा, संत कबीर दास ने अपने दोहो और विचारों के जरिए जनमानस को प्रभावित किया था। आज भी उनके दोहे जीवन का सच बंया करती है।*
*वंही बलराम मानिकपुरी ने प्रदेश शासन का धन्यवाद किया जिन्होंने आज के दिन माँस मंदिरा के विक्रय पर रोक लगाकर कबीर साहेब का सम्मान किया है।
01- गोविंद दास (सदर नाइक)*
02- मानिक राम पंथ (संभाग प्रमुख पनका समाज)

0 Comments
Post a Comment