इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ का पुनर्गठन, वीरेंद्र यादव को पुनः चुना गया अध्यक्ष, सासंद की मौजूदगी में 20 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण

0

 

कांकेर। जिला इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ कांकेर का पुर्नगठन आज किया गया जिसमे वीरेंद्र यादव को एक बार फिर सभी की सहमति से अध्यक्ष चुना गया है, इस बार संघ ने अंतागढ़ से नितेश देवांगन ,भानुप्रतापपुर से जावेद खान और सूर्या नेवेंद्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वही युवा पत्रकार मौसम साहू सचिव ,नवीन सोनी कोषाध्यक्ष ,विकास अंबोरे और विजेंद्र पांडे को सह सचिव बनाया गया है। संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 20 सितंबर को होगा जिसमे सासंद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद संघ के संरक्षक अमित चौबे, गौतम सरकार, गौरव श्रीवास्तव, प्रकाश ठाकुर, खेमनारायण शर्मा के द्वारा सभी सदस्यों से चर्चा कर संघ का पुनर्गठन किया है। संघ के वरिष्ठ सदस्य नीरज तिवारी, सुशील सलाम, राजकुमार कश्यप, श्रवण बेसरा, तामेश्वर सिन्हा, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर , डंपी खान, टोकेश साहू ,समेत अन्य सदस्यों शुभम पाल, दिनेश नथानी,हिमांशु यादव, शेखर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment