कांकेर में भव्य शतचंडी महायज्ञ दीपावली के बाद 3 नवम्बर को आएंगे बागेश्वर सरकार
पहाड़ियों की गोद में बसे मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय नौ कुंडी चंडी यज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। यह विशेष यज्ञ 2 से 6 नवंबर तक दीपावली के बाद आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बाबा बागेश्वर धाम के महराज हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांकेर अलबेलापारा मैं आएंगे इसके बाद बाईक रैली के साथ नरहरदेव मैदान सांभा में मुख्य यजमान के रूप में भाग लेंगे। जिसके साथ मंदिर की पुजारी अन्नू साध्वी भी रहेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए भक्तजन दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठहरने की व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कांकेर शहर में विशाल यज्ञ के साथ-साथ भव्य कलश यात्रा और बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यज्ञ की सफलता के लिये भुवनेश्वरी मंदिर समिति के संरक्षक परसराम जैन एवं अन्य सभी पदाधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
समिति के सदस्य कान्हा जैन से चर्चा के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि समिति का मुख्य लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस यज्ञ का धार्मिक महत्व अत्यधिक है और यह सामुदायिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करेगा। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को एक यादगार अनुभव प्राप्त होगा। भक्तों को मां भुवनेश्वरी देवी के चरणों में श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जैसे-जैसे यज्ञ का दिन नजदीक आ रहा है, भक्तों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है।
0 Comments
Post a Comment