जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति

0


 *लोकेशन,बलरामपुर* 

 *Top news छत्तीसगढ़ रिपोर्टर* *सादाब अंसारी का

*वरिष्ठ कार्यालय से जारी पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर  सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत*


🔷 *वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे  एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी  के द्वारा आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक श्री  भुनेश्वर सिंह, श्री रमेश टोप्पो एवं श्री जवाहर तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।*


🔷 *उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत श्री  भुनेश्वर सिंह, श्री रमेश टोप्पो एवं श्री जवाहर तिर्की  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में एसपी बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पदोन्नत हुए सभी उप निरीक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अब आपके कंधे पर और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी  निभाना है, पुलिस अधीक्षक ने सभी नव पदोन्नत उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment