भानुप्रतापपुर में धुमधाम के साथ आजाद नगर वार्ड क्रमांक 12 में मनाया गया आंवला नवमी

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 भानुप्रतापपुर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 12 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी, आंवला नवमी का पर्व 10 नवंबर को मनाया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है,इसके अलावा अक्षय नवमी पर स्नान, दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो कोई भी इंसान आंवले का सेवन करता है उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस दिन पानी में आंवले का रस मिलाकर नहाने की परंपरा बताई गई है। आंवला नवमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है ,और इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जुड़ी एक कहानी है...एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं और रास्ते में उन्होंने भगवान विष्णु और शिव जी की एक साथ पूजा करने की कामना की। तब माता लक्ष्मी ने महसूस किया कि भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी और शिव जी के प्रिय बेल पत्र की गुणवत्ता एक साथ आंवले के पेड़ में ही पाई जाती है। वृक्ष के निचे बैठकर पूजा अर्चना की गई व भोजन प्रसाद बनाया गया, एवं वार्ड वासियों को आमंत्रित किया गया। वार्ड क्रमांक 12 की महिलाएं चंद्र ज्योति गावरे,सविता साहू,ममता मिश्रा,शांति धुव्र, केसरी उयके , प्रीति प्रधान, किती नेताम, ईस अवसर पार्षद मनीष साहू ,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment