कांग्रेस ने जारी किया नगरीय निकाय नेता प्रतिपक्ष की सूची

0

कांकेर। जनता के हितों के लिए मुखर होकर आवाज रखने एवं सजग विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने हेतु सभी कांग्रेस समर्थित पार्षदों के सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने नगरीय निकाय नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की है। नगर पालिका परिषद कांकेर से नेता प्रतिपक्ष श्रीराम नगर वार्ड के पार्षद अजय सिंह रेणु, नगर पंचायत अंतागढ़ से नेता प्रतिपक्ष वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद राकेश गुप्ता एवं नगर पंचायत भानुप्रतापपुर से नेता प्रतिपक्ष वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद विजय धामेचा की नियुक्ति हुई है। उक्त नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, भानुप्रतापपूर विधायक सावित्री मंडावी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर,प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह ठाकुर, जनकनंदन कश्यप, बसन्त यादव, नरेन्द्र यादव, नवलीमीना मंडावी,हेमंत ध्रुव, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, विरेन्द्र ठाकुर,मुकेश ठक्कर, मनोज जैन,यासीन कराणी, मकबूल खान, लोमेन्द्र यादव, दीपक शोरी


सहित सभी पार्षदों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment