कोतवाली बलरामपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्या के प्रकरण में पत्नी गिरफ्तार पति के द्वारा दूसरी पत्नी रख लेने से पहली पत्नी थी नाराज बिजली करंट लगाकर की गई पति की हत्या

0

रिपोर्टर सादाब अंसारी* 

*बलरामपुर, दरअसल मामला इस प्रकार है कि दिनांक 30/07/2025 को प्रातः 3.00 बलरामपुर कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अधौरा में पति पत्नी का घर के अंदर विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम एवं कुछ जनप्रतिनिधि अधौरा स्थित मकान पर पहुंची तो मकान अंदर से बंद था इस दौरान घर के अंदर से मृतक मनोज गुप्ता की चिल्लाने के आवाज आ रही थी जो अचानक बंद हो गयी। पुलिस के द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया जो कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किए जाने पर पत्नी पार्वती गुप्ता घर का दरवाजा खोली और तुरंत बेहोश हो गयी। पुलिस जब घर के अंदर प्रवेश की तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था मनोज गुप्ता के दोनों हाथ और दोनों पैर बंधा हुआ था। पुलिस के द्वारा तत्काल मनोज गुप्ता और पार्वती गुप्ता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा मनोज गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया।* 


*घटना पर थाना बलरामपुर में मर्ग क्रमांक 46/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 105/2025 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर जाँच विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना पर पाया गया कि मृतक मनोज गुप्ता के द्वारा अपनी पहली पत्नी पार्वती गुप्ता के अतिरिक्त एक अन्य पत्नी बलरामपुर में किराए के मकान में रखा हुआ था जिससे आए दिन पति पत्नी के मध्य वाद विवाद होते रहता था। पूर्व में पार्वती गुप्ता के द्वारा अपने पति मनोज गुप्ता के विरुद्ध थाना बलरामपुर में मारपीट और प्रताड़ना के संबंध में अपराध भी पंजीबद्ध करवाया गया था। इसके अतिरिक्त महिला आयोग में भी पार्वती गुप्ता के द्वारा शिकायत दर्ज करवाया गया था। दिनांक 29/07/2025 और 30/07/205 के दरमायनी रात्रि मृतक मनोज गुप्ता और आरोपीया पार्वती गुप्ता के मध्य पुनः वाद विवाद हो रहा था इसी दौरान आरोपीय के द्वारा अपने पति मनोज गुप्ता को अब मैं दुबारा आपको दूसरी महिला के पास नहीं जाने दूँगी अपने पास बाँध कर रखूँगी तब मृतक मनोज गुप्ता के द्वारा स्वयं ठीक है बंध कर रख लो कहकर अपने आप को पत्नी पार्वती गुप्ता को अपना दोनों हाथ और पैर बँधवा लिया। उसके बाद भी दोनों के बीच वाद विवाद चल रहा था। पत्नी पार्वती अपने पति के द्वारा दूसरी पत्नी रख लेने से अत्यधिक क्षुब्ध थी और पिछले 3-4 वर्षों से लड़ाई झगड़ा होने से आक्रोशित थी इसी दौरान जब दोनों के बीच लगातार लड़ाई झगड़ा हो रहा था तब पार्वती गुप्ता अत्यधिक आक्रोशित होकर घर में रखे एक्सटेंशन वायर से अपने पति मनोज गुप्ता को करेंट लगाना शुरू कर दी जिससे पति मनोज गुप्ता की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। प्रकरण की विवेचना पर आरोपीया पार्वती गुप्ता पति स्व. मनोज गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बरदर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 31/07/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment