राजीव गांधी युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत ~ राजेश तिवारी

0

कांकेर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित, राजीव गांधी की 81वीं जयंती 20 अगस्त को राजीव भवन कांकेर में  कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर कांग्रेस नेताओं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान को याद करते हुए राजीव गांधी को एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया,  पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत कर लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था को साकार किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, सुनील गोस्वामी,यासीन कराणी,मनोज जैन,रमेश गौतम, लोमेन्द्र यादव, रोमनाथ जैन,मृदुला भास्कर,आकाश राव, महेन्द्र यादव, नरेश बिछिया, अजय भाषवानी,गोमती सलाम, रोशन आरा, यास्मीन खान,विष्णु नेताम,खोमेन्द्र ऊईके, शिवांकित श्रीवास्तव, दीपक शोरी, ओमप्रकाश देवांगन, मुकेश तिवारी, देवेन्द्र साहू, मुन्नाराम कुलदीप, ऋषि साहू, चंद्रलोक ठाकुर,गौतम जैन,तारश सिन्हा, शेष गजबिए, बसन्त साहू, अमन गायकवाड़, अमित साहू, विनय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment