पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष टेम्पा योगी
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानु प्रतापपुर*
स्थानीय विधायक का स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनकी स्वाभाविक चिंता का अंदाज बयान बाजी से परे है, क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। और यह जनता की मूलभूत हक है, स्वास्थ्य की सुविधा कैसे बेहतर हो इस संबंध में विधायक के द्वारा दो बार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर डॉक्टर को सख्त हिदायत भी दी गई है। भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है, विधायक द्वारा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से भी क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए उनसे भेंट कर चर्चा की गई है। विधायक का अपने क्षेत्र की जनता के लिए मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए पुरजोर प्रयास करने में जितनी ताकत लगानी चाहिए चाहे वह विधानसभा भवन हो या सड़क की लड़ाई विधायक द्वारा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा गया है भारतीय जनता पार्टी के छुट्ट भैये कार्यकर्ता के द्वारा अपनी भसकती राजनीतिक जमीन बचाने के लिए जो अनर्गल आरोप विधायक के ऊपर लगाने का प्रयास किया है उनको यह जानना जरूरी है कि सूरज को रोशनी दिखाने से अंधेरा दूर नहीं होता खुद के भीतर झांके,अपना अंधेरा दूर कीजिएऔर ज्ञान विकसित कीजिए नहीं तो जनता आपकी अज्ञानता को दूर करने के लिए तैयार बैठी है ,सरकार आपका मंत्री आपका उसके बावजूद विधायक के ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर जनता के सामने भ्रम की स्थिति पैदा करना राजनीतिक कलाबाजी के सिवा कुछ नहीं है। विधायक ने स्वास्थ्य संबंधी समस्त समस्याओं को लेकर चाहे वह कोरर का अस्पताल हो चाहे वह भानुप्रतापपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो समस्याओं को दूर करने के लिए समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद किया है ,उक्त प्रेस विज्ञप्ति पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष टेंपा योगी द्वारा दिया गया है, साथी ही उन्होंने ने कहा कि उल्लू को सूरज की रोशनी दिखाई नहीं देती वैसे ही इस किस्म के लोगों को विकास की रोशनी दिखाई नहीं देती।


0 Comments
Post a Comment