अजय पप्पू मोटवानी को तुलसी अलंकरण सम्मान..लावारिस शवों का संस्कार करने वाले समाजसेवी को भावभीनी श्रद्धांजलि
कांकेर। महाकवि संत गोस्वामी तुलसीदास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोविंदपुर (कांकेर) में आयोजित भव्य समारोह में समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को तुलसी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। मोटवानी जी को यह सम्मान उनके द्वारा डेढ़ सौ से अधिक लावारिस लाशों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने जैसी नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान बबलू साहू को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अब तक 55 बार रक्तदान कर ज़रूरतमंद मरीज़ों की जान बचाई है। साथ ही पत्रकार अनुराग उपाध्याय को उनकी पत्रकारिता में विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री के. आर. गजबल्ला के नेतृत्व में किया गया, जो प्रतिवर्ष मानस गान प्रतियोगिता, तुलसी महोत्सव एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की अगुवाई करते हैं। इस वर्ष भी सुबह तुलसी जयंती का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व सांसद मोहन मंडावी, वरिष्ठ नेता हृदय राम शोरी, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा, गौतम गजबल्ला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में तुलसी साहित्य, सेवा और संस्कृति के प्रति समर्पण को सराहा गया और सभी सम्मानित जनों का समाज में योगदान प्रेरणादायक बताया गया।



0 Comments
Post a Comment