कोडेकुर्से जनपद सदस्य के द्वारा आश्रित ग्राम मिचेवाडा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया गया

0

 


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

आज सरपंच एवं जनपद सदस्य के द्वारा ग्राम कोडेकुर्से के आश्रित ग्राम मिचेवाडा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया गया जिसमें स्कूल भवन की स्थिति एकदम जर्जर एवं क्षतिग्रस्त है पानी छत से सीपेज हो रहा है डीपक रहा है पाल एवं झिल्ली के लगाने के बावजूद भी निरंतर सीपेज की स्थिति बनी हुई है साथ ही नीचे का फर्श  भी उखड़ा है एवं टूटा - फूटा है तथा बच्चे नीचे नहीं बैठ पाएंगे पूरी तरह से नमी एवं चिहल आ गया है साथी इस भवन में दो ही कमरे हैं जिसमें 1 से 5 तक के क्लास लगाए जाते हैं वह भी एक रूम को कार्यालय बनाया गया है और वही बाकी बच्चों को बिठाकर पढ़ाया जाता है काफी गंभीर स्थिति है इसी के साथ यहां पर मध्यान भोजन भी संचालित है जिसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है ना ही नहीं शेड है और ना ही सब्जी का मेनू है फिर हाल पालक एवं ग्रामीणों के सहयोग से मध्यान भोजन के लिए वैकल्पिक शेड बनाया गया है। तथा इस स्थिति को देखते हुए इसके समाधान के लिए ब्लॉक के CEO , BEO ,BRC एवं अन्य अधिकारियों को जानकारी प्रेषित कि गई है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment