महिला के साथ लैगिंक टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने गिरफतार कर भेजा सलाखों के पीछे

0


 *रिपोर्टर सादाब अंसारी* 


*बलरामपुर,दरअसल मामला इस प्रकार है कि आज दिनांक 21.08.2025 को प्रार्थिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसके पति की 07 वर्ष पहले मृत्यु हो चुका है करीब 04 माह पहले अरविंद दुबे के द्वारा रात को जब वह अकेली थी घर अंदर आ कर हाथ बाह पकड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था जो हल्ला गुल्ला करने से वह भाग गया था। जो लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं की थी। बाद  दिनांक 18.08.2025  को जब वह इलाज कराने अपने 12 वर्ष के लड़के के साथ ग्राम  बरवाडीह जा रही थी उसी समय गांव के  अरविंद दुबे के द्वारा रास्ता रोक के कहां जा रही हो उस दिन रात का अधूरा बचा है चलो कहा जाओगी छोड़ देता हु कह कर अभद्रता पूरक टिप्पणी कर छेड़ छाड़ किया है।*  


*प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा  127, 75 (1-4) 331 (2) 351(3) BNS  SC St act 3(1) (ब)  कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अरविंद दुबे पिता जनेश्वर दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम औरंगा थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज  को आज दिनांक 21/08/20 25 को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment