बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन
कांग्रेस का हल्ला बोल
कांकेर।
राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना को सीमित कर 100 यूनिट तक सिमटा देने के विरोध में आज कांकेर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव किया गया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि –
> “हाफ बिजली बिल योजना को सीमित कर भाजपा सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। पहले सभी उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलता था, अब केवल 100 यूनिट तक वालों को ही छूट दी जा रही है। इससे लाखों परिवार योजना से बाहर हो गए हैं।”
उन्होंने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में डेढ़ साल में बिजली दरों में चार बार वृद्धि हो चुकी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 80 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि कृषि पंपों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट का बोझ बढ़ाया गया है।
भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने आरोप लगाया कि—
> “भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली की कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। त्यौहार से पहले बिजली बिल बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। 14 लाख परिवार पहले ही योजना से बाहर हो चुके हैं और जल्द ही 15 लाख और होंगे।”
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे और आम जनता को राहत देने वाली बिजली बिल हाफ योजना को पूर्ववत लागू करे।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, नरेंद्र यादव, हेमंत ध्रुव, सुनील पाढ़ी, वीरेंद्र ठाकुर, अजय रेणु, मृदुला भास्कर, प्रशांत सिन्हा, यासीन कराणी, सरजू शोरी, दीपक शोरी, शोएब अहमद, मुकेश तिवारी, भीखम शोरी, सत्यार्थ करायत, अमित साहू, सुमित राय, रोशन आरा, यास्मीन खान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।



0 Comments
Post a Comment