भानुप्रतापपुर में 'मोर तिरंगा, मोर अभिमान' अभियान हेतु भाजपा की बैठक संपन्न

0

 


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा 'हर घर तिरंगा', 'घर-घर तिरंगा' और 'मोर तिरंगा, मोर अभिमान' अभियान के अंतर्गत आज यादव समाज भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 इस बैठक में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री श्री बृजेश चौहान तथा सहप्रभारी श्री अनूप राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे श्री चौहान ने कार्यक्रम का समग्र मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री डीगेश खापर्डे ने की।

मोर तिरंगा, मोर अभिमान' कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरोत्तम चौहान हैं साथ ही कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल सिंह राठौर, पूर्व मंडल महामंत्री श्री ज्वाला जैन, और मंडल मंत्री श्रीमती अनिता रावटे  भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री गिरधारी नरेटी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन और समापन श्री राजीव श्रीवास ने किया।

बैठक में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें मंडल उपाध्यक्ष श्री योगेश सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री हेमप्रकाश शिवहरे, मंडल उपाध्यक्ष श्री चैतूराम आचला, मंडल उपाध्यक्ष श्री ढालन सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जोशी, मंडल मंत्री श्री जितेन्द्र पांडे, श्रीमती कौशल्या उइके पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविंद जैन; पार्षद श्री राजकुमार यादव, श्री प्रेम विश्वकर्म श्री वाल्मीकि पुजारी;  श्री बोधन दास मानिकपुरी श्री रमेश कुमार, नारद राम कवाड़े, श्री कुशल राम कवाड़े, श्री लक्ष्मण कुलदीप, श्री संकेत नसीने, श्री सचिन दुबे, श्री सोहन कोमरा, श्री हेम सोनवानी, श्री दीपांकर मजूमदार, श्री हरि यादव, श्री राहुल सिंह, श्री जागेश्वर नरेटी और श्री राजेन्द्र जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण पूरे क्षेत्र में गूंजेगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment