159वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार "जन सहयोग" संस्था ने किया
कांकेर। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध संस्था "जन सहयोग" ने आज एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 159वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार विधिविधान से किया।
संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि कुछ सप्ताह पूर्व शहर के एक खंडहरनुमा मकान से मरणासन्न दंपति को बाहर निकालकर उनके इलाज एवं संपूर्ण खर्च की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई थी। पति अवध रवानी उपचार से स्वस्थ हो गए, किंतु उनकी पत्नी ताराबाई रवानी का आज सुबह कोमल देव अस्पताल में निधन हो गया।
अत्यंत निर्धन स्थिति के कारण मृतका के पति अंतिम संस्कार का खर्च उठाने में असमर्थ थे। ऐसे में "जन सहयोग" संस्था ने आगे बढ़कर ताराबाई का अंतिम संस्कार दूध नदी के किनारे पूर्ण विधिविधान के साथ संपन्न कराया।
इस पुण्य कार्य में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ प्राचार्य भुवनेश्वर सिंह साहू, हेड कांस्टेबल हितेश्वरी चेलक, महिला आरक्षक सुभिया गोटा, करण नेताम, गोलू नागवंशी (शव वाहन चालक), मनीष यादव, धर्मेंद्र यादव, संत यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
शहरवासियों ने संस्था और इस कार्य से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि "जन सहयोग" सचमुच समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है।


0 Comments
Post a Comment