बलरामपुर,उत्तर प्रदेश से बोलोरो वाहन से अवैध रूप से डीजल की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 540 लीटर डीजल भी किया गया बरामद

0


 *रिपोर्टर सादाब अंसारी* 

*दरअसल मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22.09.2025 को थाना सनावल पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान  जरिए मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम सागोबंध बभनी सोनभद्र उत्तर प्रदेश अंतरराज्यीय सीमा से होते त्रिशुली से होकर चार पहिया वाहन बोलेरो क्रमांक  UP70 BE 3092 में दो व्यक्ति अवैध रूप से प्लास्टिक जरिकेन में भारी मात्रा में डीजल लोड कर तस्करी बिक्री करने हेतु सनावल रामचंद्रपुर की ओर  ले जा रहे हैं।  थाना सनावल पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना  से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर गवाहों के साथ त्रिशुली रोड़ पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर  बोलेरो वाहन क्रमांक UP 70 BE 3092 को रोक कर चेक किया गया। चेक करने पर बोलेरो वाहन के अन्दर 18 नग जरकीन में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लोड होना पाया गया जिसके संबंध  में वैध दस्तावेज पेश करने संबंध में नोटिस दिया गया कोई कागजात पेश नही ककरने पर धारा 287,3(5) बी एन एस एवं 3,7 ई.सी. एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से मौके पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना में संलिप्त आरोपियों  01. निरज कुमार पिता सरमन 27 वर्ष साकीन मनरूटोला थाना बभनी जिला सोनभद्र, 02. संदीप कुमार पिता रामबरन जाति रौनियार उम्र 23 वर्ष साकीन  सागोबांध थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ. प्र.) के द्वारा बोलेरो वाहन क्रमांक  UP70 BE 3092 कीमती लगभग 250000/-  में 18 नग प्लास्टिक जरिकेन में  कुल 540 लीटर डीजल कीमती 51300/- अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करना पाये जाने पर मौके पर मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर गवाहो के समझ जप्ती की कार्यवाही कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त सबूत पाये जाने से पुलिस अभिरक्षा में लेकर जप्ती माल के साथ थाना आकर नम्बरी अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 287,3(5) बी एन एस,  3,7 ई सी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।* 


*सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि  गजपति मिर्रे थाना प्रभारी सनावल, एवं स उ नि गौटिया राम मरावी, प्र आर. 537 सुखदेव पैकरा,  आरक्षक 257, 766 सक्रीय रहे टीम।*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment