बरहेली में चक्काजाम समाप्त, तहसील की मध्यस्थता से चक्काजाम हुई समाप्त
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल ग्राम बरहेली में सड़क खराब होने से परेशान ग्रामीणों ने पिछले 3दिनों से चक्काजाम कर रहे थे। आज तहसीलदार और माइंस प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे। और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। पहले सड़क की मरम्मत करेंगे। फिर परिवहन कार्य चालू होगी। कंपनी सड़क में धूल ना उड़े। इसके लिए पानी की झिड़काव करेगी,दमकसा से ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल तक एवं बरहेली में सड़क किनारे स्ट्रीक लाइट, वाहनों की गति कम करने के लिए बेरिगेट व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा सहित मूलभूत सुविधाओं के शर्तों के साथ चक्का जाम समाप्त किया गया। जनप्रतिनिधि सहित सर्वोदल के नेता कार्यकर्ता भाजपा कांग्रेस शिवसेना सामाजिक कार्यकर्ता एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे ,ग्राम पंचायत बरहेली की सरपंच प्रिया दुष्यंत वाडिवा ने बोली कि अगर समय अवधि तक एडगुड माइंस चेमल के कर्मचारी कार्य पूर्ण नहीं करते हैं, तो आगे चलकर आने वाला समय में आंदोलन का रूप बड़ा होगा।
वहीं पर एक निगरानी समिति का गठन किया गया, जो समय समय पर कंपनी और प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाते रहेगी। तीन दिनों से लौह अयस्क लोडिंग कर बरहेली में खड़ी ट्रकों को तहसीलदार के द्वारा रवाना करवाकर चक्काजाम समाप्त किया गया।


0 Comments
Post a Comment