ग्राम चौगेल में गणेशोत्सव पर बच्चों का सांस्कृतिक जलवा

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर ग्राम चौगेल में संकट मोचन हनुमान गणेशोत्सव बाल समिति द्वारा बच्चों का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने रिकॉर्डिंग डांस, काव्य पाठ और विविध प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री डीगेश खापर्डे तथा विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री श्री राजीव श्रीवास रहे। अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती बिमला संजू नेताम ने की।

सभी प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने नगद प्रोत्साहन राशियों की झड़ी लगा दी, जिससे बच्चे उत्साह से झूम उठे।

इस अवसर पर टी.पी. साहू, लक्की जैन, मोहित, भावना, रणवीर नेताम, रिया, चिंकी-मिंकी, रानू-शानू, बिमला देवी, रामटेके मैडम, रामनाथ चक्रवर्ती, सुनील कुमार एवं अन्य बाल सेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

गाँव का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उत्सवधर्मिता और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक बना।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment