नवरात्रि अवसर पर रिसेवाड़ा युवाओं की जगदलपुर राजा से मुलाकात, परंपराओं से हुए रूबरू

0


कांकेर। ग्राम रिसेवाड़ा के युवा साथियों ने हाल ही में दंतेवाड़ा और चित्रकूट की नवरात्रि यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर के राजा से भेंट की और बस्तर दशहरा उत्सव की तैयारियों का अवलोकन किया।


यात्रा का नेतृत्व वीरेंद्र मांडवी ने किया। उन्होंने युवाओं को धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के महत्व से अवगत कराया।


इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे युवा — छन्नाराम पटेल, उमेश पटेल, देवराम पटेल, गोकुल पटेल, बलिराम पटेल, टेश्वर पटेल, राकेश पटेल, अन्नू पटेल, देवी पटेल, चित्रसेन पटेल, अवध पटेल और महेंद्र कुमार पटेल।


युवाओं ने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मार्ग प्रदान करते हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment