बस्तर ओलंपिक 2025 में पैराडाइज स्कूल का शानदार प्रदर्शन छात्र-छात्राओं ने जीते अनेक मेडल और शील्ड
कांकेर।
बस्तर ओलंपिक 2025 में पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल (सी.बी.एस.ई.) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एकल और सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई मेडल, पुरस्कार और शील्ड अपने नाम किए।
विद्यालय के 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक जैसे खेलों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
एकल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां:
कुनाल यादव – ऊंची कूद में प्रथम एवं लंबी कूद में तृतीय स्थान
मानसी साहू – बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान
पायल दिवाकर – 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान
मयंक गावड़े – शॉटपुट में तृतीय स्थान
सामूहिक प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां:
सीनियर बालिका वॉलीबॉल टीम (सोनम नाग, युक्ता यादव, आकांक्षा नरेटी, अनिशा भास्कर, मसर्रत फातिमा, आयुषी रजक, दीप्ति मंडावी, झरना यादव, अनुष्का मेश्राम, पायल दिवाकर) – द्वितीय स्थान
सीनियर बालिका कबड्डी टीम (रेणुका नेताम, अनोखी पवार, साक्षी रमानी, खुशबू नेताम, लीची जैन, पायल दिवाकर) – तृतीय स्थान
सीनियर बालक खो-खो टीम (डिकेश साहू, कुनाल यादव, मयंक गावड़े, देवाशीष मरकाम, खुशाल कांगे, दानेश्वर नेताम, दक्ष रजक, देवेश यादव, नोमेश साहू, प्रजंल नेताम, लक्ष्य उइके, बलराम सलाम) – द्वितीय स्थान
पैराडाइज स्कूल में छात्रों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाता है। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक खेल विषय की पढ़ाई की सुविधा है, जिससे छात्र न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं बल्कि शैक्षणिक अंकों में भी बढ़त पाते हैं।
विद्यालय में खेल शिक्षकों — रामेश्वरी साहू, पार्थ ज्योति कलिता, अवतार सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, यमुना बिलोधिया — द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है।
खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग मानते हुए विद्यालय में विभिन्न खेल मैदान और कोर्ट का निर्माण किया गया है ताकि छात्रों को निरंतर अभ्यास का अवसर मिल सके।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक, उप-प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, और कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, अनिल कुमार ढाके, एम. भुवनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू के साथ-साथ वरिष्ठ शिक्षकों और स्टाफ के सहयोग से छात्रों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
पैराडाइज स्कूल ने साबित किया है कि शिक्षा और खेल का संतुलित संगम ही छात्रों के सर्वांगीण विकास की सच्ची कुंजी है।



0 Comments
Post a Comment