मोबाइल दुकान में चोरी का मामला, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 06 मोबाइल बरामद

0


कांकेर। नगर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस थाना कांकेर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल दुकान से चोरी किए गए कुल 06 नग मोबाइल, कीमत लगभग ₹45,800, को बरामद कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी का नाम—

दिनेश कुमार मण्डावी, पिता स्व. रूपसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी पटेलपारा फुन्डेर, थाना धनोरा, जिला कोण्डागांव।


मामले का पूरा विवरण


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेंद्र साहू निवासी बरदेभाठा, कांकेर ने थाना में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 'नरेंद्र मोबाइल दुकान', जो महाराणा प्रताप चौक, नया बस स्टैंड के सामने स्थित है, में 20 नवंबर की रात करीब 3:30 बजे अज्ञात चोर ने टीना शीट तोड़कर अंदर घुसकर 06 नए मोबाइल चोरी कर लिए।


चोरी हुए मोबाइलों का विवरण—


1. OPPO A (128GB) – कीमत ₹11,350



2. REALME C7 (18/64) – कीमत ₹7,650



3. NARZO 80 Lite (6/128) – कीमत ₹8,350



4. REDMI 13C (6/128) – कीमत ₹9,450



5. OPPO A3X (4/128) – कीमत ₹9,000




कुल कीमत – ₹45,800


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 409/25, धारा 331(4), 05(ं) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।


पुलिस की कार्रवाई


लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस ने 23 नवंबर को शिवनगर, कांकेर क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी से सभी 06 चोरी किए गए मोबाइल बरामद कर लिए गए।


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया।


टीम का योगदान


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, पुरन साहू, रुद्र जुर्री, एवं पेट्रोलिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this article

Show comments