युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज

0

कांकेर :- जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों में फिर से तेजी आ गई है। करीब तीन साल बाद नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आज राजीव भवन कांकेर में पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने नए अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक से स्वागत किया। पूरे परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला।


अध्यक्ष दुबे ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीमवर्क के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।


बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आने वाले कार्यक्रमों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही जल्द ही बड़ी कार्यकारिणी बैठक बुलाकर नए सदस्यों की घोषणाएं, विभागों का गठन और आगामी रणनीति तय करने पर सहमति बनी।


युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नई टीम के गठन के बाद अब संगठन और अधिक सक्रिय होगा और युवा वर्ग को राजनीति में सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।जल्द ही नई विस्तारित कार्यकारिणी की बड़े स्तर पर घोषणा की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment