200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार की प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात मंडल कोषाध्यक्ष जीवराखन सलाम भानुप्रतापपुर

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने के ऐतिहासिक निर्णय का व्यापक स्वागत किया जा रहा है , भारतीय जनता पार्टी मंडल भानु प्रतापपुर के कोषाध्यक्ष ने इस फैसले को जनहित में उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मंडल कोषाध्यक्ष जीवराखन सलाम ने कहां है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को वह राहत दी है, जिसका इंतजार लंबे समय से था। यह सिर्फ बिजली कम करने का कदम नहीं बल्कि जनता के जीवन में विश्वास और स्थिरता बढ़ाने वाला संकल्प है, जन कल्याणकारी ही उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली बिल आधा होने से ग्रामीणों, गरीबों मध्यवर्गीय परिवारों और छोटे व्यावसायियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा। योनि में प्रवेश के आर्थिक गतिविधियों को गति देगा और घर-घर में खुशहाली लाने का कार्य करेगा।‌

भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष जीवराखन सलाम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया, और कहा कि यह फैसला प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिल का पत्थर साबित होगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment