कार चोरी करने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने कार सहित किया गिरफ्तार
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
थाना कोरर में प्रार्थी गजेन्द्र सिन्हा पिता महेश सिन्हा उम्र 43 वर्ष जाति कलार साकिन कोरर ने दिनांक 05.11.2025 को सुबह से मेरी वाहन स्वीप्ट डिजायर क्रमांक CG19 BL 3477 को प्रतिदिन की तरह अपने घर के सामने खडा किया था दिनांक 05.11.2025 के सुबह 06.00 बजे अपने घर के बाहर आया देखा मेरी वाहन स्वीप्ट डिजायर नही था ।आस पास पता किया नही मिलाने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज मेरे द्वारा करवाया।प्रार्थी की लिखित ओवदन पर धारा 303 (1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री इंदिरा कल्याण ऐलेसेला (भा.पु.से.) सर के द्वारा तत्परता पूर्वक एवं तत्काल कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त होने पर तथा अति.पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक श्री जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर ग्राम केवटीन टोला रवाना होकर संदेही सुशील कुमार नायक को हिरासत में लेकर सक्ती से पूछताछ करने पर संदेही ने बताया कि, मैं पूर्व में गजेन्द्र सिन्हा के यहां 02 माह काम किया हूं, दिनांक 04.11.25 को दोपहर 04 बजे उनके डाॅ0 गजेन्द्र सिन्हा क्लििनिक से कार का चाबी निकाला था, रात्रि में आकर लगभग 03 बजे दिनांक 05.11.2025 को वाहन स्वीप्ट डिजायर क्रमांक CG 19 BL 3477 को लेकर गया था, स्वीफ्ट कार को चोरी की नियत से ले गया था। उसे बेचकर पैसा कमाना चाहता था और बताया कि चोरी की गई कार को गढ़पिछवाड़ी कांकेर में रखा हूु। जिसे मौके पर जाकर जप्त किया जाकर आरोपी सुशील कुमार नायक को दिनांक 15.11.2025 को गिरफतार किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, प्र.आर. 656 कन्हैया पटेल, आर 933 आत्मा राम ध्रुव, आर0 161 विनोद कुमार साहू, आर. 1411 केतन ठाकुर, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अपराध क्र. 45/2025 धारा 303(1) बीएनएस
नाम आरोपीः- 01. सुशील कुमार नायक पिता संतोष नायक उम्र 20 वर्ष,
निवासी ग्राम केवटीनटोला थाना कोरर जिला उ.ब. कांकेर (छ0ग0)।


0 Comments
Post a Comment