पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने ऑक्सीवन और लिमदरहा मिडवे में मनाया बाल दिवस,बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ विशेष कार्यक्रम

0

 


कांकेर। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर पैराडाइज

हायर सेकेंडरी C.B.S.E. स्कूल द्वारा नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे बच्चों को ऑक्सीवन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। हरे–भरे वातावरण से घिरे ऑक्सीवन में बच्चों ने पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान की, पेड़ों का महत्व समझा और स्वच्छ हवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाना। प्राकृतिक वातावरण में बच्चों ने खेलकूद, झूला–स्लाइड, गीत–कविता और नृत्य जैसी कई गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद उठाया। इस भ्रमण ने बच्चों के स्कूली जीवन में एक यादगार पल जोड़ दिया।


इसी क्रम में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने लिमदरहा मिडवे का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने प्रकृति के महत्व को समझते हुए पेड़-पौधों की रक्षा की शपथ ली।

बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति प्रेम विकसित करना और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।


स्कूल में बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई



15 नवंबर को स्कूल में ‘बिरसा मुंडा जयंती’ को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक निशा जयसवाल ने अंग्रेजी में वीर बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ‘धरती आबा’ के नाम से जाना जाता है। शिक्षक यमुना बिलोधिया ने हिन्दी में उनके सामाजिक और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को विस्तार से बताया।


शिक्षक संगीता भारती, पार्वती गजबल्ला और रचना शर्मा ने संस्कृत एवं हिन्दी में अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षक पॅकेटेश पटेल ने बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई, वहीं शिक्षक रूबी खान ने प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। मिडिल कक्षा की छात्राओं द्वारा बिरसा मुंडा को समर्पित गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।



कार्यक्रम में शिक्षकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान


इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, अनिल कुमार ढाके, एम. भुवनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू सहित वरिष्ठ शिक्षक एवं स्टाफ—

प्रीति झा, दीपांजलि गोगोई, वर्षा रामानी, मेघा सेवा, एस. मर्सी, भारती सेठिया, कृष्णापद कुंभकार, सरिता मिश्रा, संगीता भारती, शांतिलीना नेताम, रचना शर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, अपूर्वा ठाकुर, उज्जवल निर्मलकर, टाकेश्वर साहू, शिखा मेहरा, अभिनव सिंह, सुकदेव सरकार, मनीषा साहू, प्रीतिलता सोरी, तारा चंदेल, प्रतीक सिंह ठाकुर, एंजल इलियास, निशा जयसवाल, पूजा खरे, अंजू बारले, अपरसा रॉय, गौरव टाडिया, मृणाल पांडे आदि का विशेष योगदान रहा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment