भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मैनेजर की कार से कोचियों को सप्लाई हो रही अंग्रेजी शराब, चौकीदार गिरफ्तार
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया है, जो पूछताछ में शराब दुकान का चौकीदार निकला। यह पकड़ पुलिस के लिए एक अहम सफलता मानी जा रही है।
मैनेजर का वाहन इस्तेमाल, चौकीदार कर रहा था अवैध सप्लाई,
सूत्रों के अनुसार, जिस वाहन से शराब सप्लाई की जा रही थी वह स्थानीय अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर का बताया जा रहा है। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारियों और मैनेजर की मिलीभगत से गांव-गांव के कोचियों तक बड़े पैमाने पर शराब सप्लाई की जा रही है। इससे न केवल शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था, बल्कि अवैध कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा था।
यह कार्रवाई इस बात का सबूत है कि—
"चोरी एक दिन पकड़ी ही जाती है।"
अब आबकारी विभाग पर टिकी निगाहें
पुलिस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग संबंधित शराब दुकान के मैनेजर के खिलाफ क्या कदम उठाता है। यह स्पष्ट हो चुका है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध सप्लाई मैनेजर की जानकारी के बिना संभव नहीं थी।


0 Comments
Post a Comment