चर्रमर्रे जलप्रपात में डूबे युवक का शव हुआ
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
चर्रमर्रे जलप्रपात में रविवार को एक हादसे में युवक की डूबकर मौत हो गई। जिसकी स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी स्थानीय गोताखोरों से लेकर जिला की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी हादसा के लगभग 48 घंटे बाद अंततः जगदलपुर से आए एनडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है हादसे में अपने जान गंवाने वाले युवक की पहचान एक्सिस बैंक में कार्यरत श्याम सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम 5 बजे की आसपास की है जहां श्याम सुंदर अपने साथी कृष्ण कुमार सोनी को डूबने से बचाने के लिए अचानक पानी में उतर गया वही तेज बहाव व गहराई की वजह से डूब रहा साथी कृष्ण कुमार को स्टाफ के ही चंदन सिंहा ने किसी तरह बचा लिया लेकिन श्याम सागर खुद पानी की तेज धारा में बह गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने बचाने की कोशिश की, उसे तैरना नहीं आता था। डूब रहे युवक को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी जान बचा ली गई। वहीं श्याम सागर की तलाश के लिए वन विभाग, पुलिस टीम और गोताखोरों का दल मौके पर पहुंच गया। दो दिनो तक रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी कल सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया पर युवक की कोई खोज खबर नहीं मिली। आज मंगलवार को सुबह से फिर से खोजी अभियान शुरू किया गया अंततः शाम होने से पहले लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है।


0 Comments
Post a Comment