भाजपा मण्डल भानुप्रतापपुर द्वारा यादव सामुदायिक भवन में कार्यशाला को आयोजन हुआ संपन्न

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S I R) कार्यक्रम के संदर्भ में आज भानुप्रतापपुर मंडल भाजपा द्वारा सामुदायिक भवन भानुप्रतापपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर के यशस्वी जिला उपाध्यक्ष श्री बृजेश चौहान जी मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास एवं समापन की घोषणा भाजपा मंडल महामंत्री भानुप्रतापपुर गिरधारी नरेटी  द्वारा की गई।

कार्यशाला में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, आदिवासी समाज की अस्मिता एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा हेतु उनके क्रांतिकारी आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में डिगेश खापर्डे जी ने कहा कि — बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जनजातीय स्वाभिमान और पहचान के शाश्वत प्रतीक हैं। जनजाति गौरव दिवस समाज को संगठित करने और अपनी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाने का अवसर है। संगठन शक्ति केंद्र स्तर पर जितना मजबूत होगा, समाज की भागीदारी उतनी ही सशक्त होगी।

मुख्य वक्ता श्री बृजेश चौहान जी ने S I R प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि — “निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहा S I R अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। प्रत्येक मतदाता के नाम का सही पंजीकरण, फर्जी एवं मृत मतदाताओं के नामों का विलोपन तथा नए मतदाताओं को जुड़वाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कार्यशाला में यह भी सुनिश्चित किया गया कि मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में दिनांक 11 नवंबर को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें S I R प्रक्रिया, वंदे मातरम् गायन तथा बिरसा मुंडा की जीवन प्रेरणा पर आधारित जनजागरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —

निखिल सिंह राठौड़, गजानन डड़सेना, रजिंदर रंधावा, अरविंद जैन, रत्नेश सिंह,

ढलान सिंह राणा, सरिता जोशी, जितेंद्र पांडे, सुमित्रा साहू,

हेमप्रकाश शिवहरे, अभय पांडे, ज्वाला प्रसाद जैन,

संगीता टांडिया, शकुंतला यादव, सीता चंद्राकर,

लक्ष्मण कुलदीप, उर्मिला जसूजा, बाल सिंह, सुमित पुजारी,

भाग बाली जैन, भीखम आरदे, राजकुमार यादव,

धनेश राम, राहुल भावे, प्रेम शर्मा, पुरुषोत्तम, शिवचरण,

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, गणेश पटेल, रवि ठाकुर, डीकेश साहू,

जागेश्वर नरेटी, देवेंद्र साहू, मुल्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment