वन विभाग के खेल मैदान पर हेलीपैड निर्माण का विरोध, काम रुकवाया स्थानीय विधायिका सावित्री मांडवी का मिला समर्थन
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
वन विभाग के खेल मैदान पर प्रशासन द्वारा शुरू किए गए हेलीपैड निर्माण का स्थानीय खिलाड़ियों और नागरिकों ने कड़ा विरोध किया। विरोध के दबाव में प्रशासन को निर्माण कार्य रोकना पड़ा। खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान क्षेत्र का एकमात्र खेलकूद स्थल है, जहां बच्चे और युवा प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान का उपयोग हेलीपैड के रूप में किए जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होंगी।
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी मौके पर पहुंचीं और खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “मैदान किसी भी हालत में नहीं छिना जाएगा।” साथ ही उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से तत्काल बातचीत कर खिलाड़ियों के हित में निर्णय लेने की बात कही। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निर्माण कार्य पूरी तरह बंद नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी खिलाड़ियों के साथ बड़ा आंदोलन करेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता सहित बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


0 Comments
Post a Comment