भानुप्रतापपुर मुख्य चौक में बिना अनुमति हो रहा था बिल्डिंग निर्माण, नगर पंचायत ने कराया कार्य बंद
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में दिलीप बोथरा द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के बिल्डिंग निर्माण किया जा रहा था। आजाद होटल और अरिहंत ज्वैलर्स के बीच खसरा नंबर 37/6 व 37/1 की जमीन पर दो मंज़िल तक निर्माण पूरा होने के बाद अनुमति नहीं मिली थी।
नगर पंचायत के सीएमओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण के लिए कोई परमिशन जारी नहीं की गई है। शिकायत की गंभीरता समझते हुए नगर प्रशासन ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी। साथ ही यह भी सामने आया कि 1600 वर्ग फीट के लिए आवेदन दिया गया था, जबकि निर्माण 1800 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में किया जा रहा था।


0 Comments
Post a Comment