काँकेर के शीतला तालाब में ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान, महीनों पुरानी समस्या का समाधान

0


काँकेर।

शहर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज सुबह ऐतिहासिक शीतला मंदिर से संलग्न शीतला तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब से बड़ी मात्रा में कचरा निकालकर महीनों से चली आ रही गंदगी की समस्या का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।


गौरतलब है कि शीतला मंदिर एवं तालाब सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी ने अपनी संस्था जन सहयोग के माध्यम से यह अभियान प्रारंभ किया, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर समर्थन मिला।


स्वच्छता अभियान में धर्मेंद्र देव, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम, अखिलेश साहू, अजय पांडे, शैलेंद्र देहारी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला संगठन सचिव पूर्व सैनिक टेश्वर जैन, छगन बलवंत, राकेश, तारिणी, तान्या, अनूप, खिलेश्वरी, सरस्वती, आरती, रश्मि, सरस, मेघा, किरण, यामिनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

वहीं शीतला मंदिर के पुजारी पूरन माली एवं सेवक राम ने भी पवित्र सेवा में अपना योगदान दिया।


इस पुनीत सामाजिक कार्य की सराहना पूरे शहर एवं जिले में की जा रही है।


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment