दुर्गूकोंदल क्षेत्र के किसानों ने धान खरीदी केंद्र पर टोकन सीमा बढ़ाने की मांग

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल कोदापाखा के धान खरीदी केंद्र में किसानों ने टोकन की दैनिक सीमा 800 क्विंटल से बढ़ाकर 2000 क्विंटल करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । किसानों का कहना है कि उनकी धान की फसल 100% कटाई और मिजाई हो चुकी है, लेकिन धान खरीदी केंद्र पर टोकन की कम सीमा के कारण भारी भीड़ और अव्यवस्था का माहौल है। खरीदी केंद्र में 900 पंजीकृत किसान हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल 800क्विंटल धान की खरीदी का टोकन दिया जा रहा है,अधिकतम टोकन के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिसके कारण कर्मचारियों के साथ हमेशा विवाद होता रहता है।कम टोकन मिलने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का निराकरण 3 दिनों के भीतर नहीं किया गया, तो समस्त किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने वालों में जगत दुग्गा , नंदकुमार खरे सरपंच ,उपसरपंच मुकेश गावडे , बलराम टेपरिया सरपंच , जोहान गावडे, सामसिंह नरेटी , विजय कोमरा, दीपक कल्लो एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment