भाजपा की ऐतिहासिक सफलताओं के सूत्रधार बने नितिन नवीन : नरोत्तम सिंह चौहान प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सह प्रचार प्रसार मंत्री

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ, कर्मयोगी और स्नेही कार्यकर्ता तथा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेशभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह प्रचार प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ से विशेष और आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से पहले श्री नवीन को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया गया था, जिसके बाद संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ेगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment