छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ा घोटाला

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

भानुप्रतापपुर शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा में कहा है कि प्रदेश के अंदर धान संग्रहण केंद्रों में अधिकारियों ,सत्ता पक्ष की मिली भगत से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है । कवर्धा, महासमुंद, बेमेतरा और भी प्रदेश के कई जिलों के धान संग्रहण केंद्रों में करोड़ों रुपए का धान गायब हो गया। चोरी हो गया ।कवर्धा में तो हद हो गई कि वहां के अधिकारियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि करोड़ों रुपए का धान चूहा खा गए, यह कहीं से भी तर्कसंगत नहीं है। शिवसेना प्रदेश सरकार से प्रश्न करती है कि छत्तीसगढ़ की सरकार धान खरीदी, संग्रहण ,परिवहन, सुरक्षा, रखरखाव में हजारों करोड रुपए खर्च करती है ।उसके बाद अरबो रुपए का धान चोरी होने की घटना छत्तीसगढ़ सरकार एवं उसके सिस्टम के लापरवाही को प्रदर्शित करता है। शिवसेना प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करा कर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। और इस धान चोरी के पूरे सिस्टम ,सिंडिकेट में संलग्न लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment