200 धर्मान्तरित लोगों ने की मूल धर्म में वापसी

0


*राष्ट्रीय क्रिश्चियन समूह के कांकेर जिला अध्यक्ष ने भी छोड़ा ईसाई धर्म, भानुप्रतापपुर से शुरू हुई मुहिम पूरे जिले-प्रदेश में फैली*


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

कांकेर जिले में चल रहा घर वापसी आंदोलन अब एक बड़े सामाजिक परिवर्तन के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक से शुरू हुई यह मुहिम अब जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 200 धर्मान्तरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में विधिवत वापसी की है। इस अभियान को उस समय और अधिक बल मिला, जब एक राष्ट्रीय क्रिश्चियन समूह के कांकेर जिला अध्यक्ष ने भी सार्वजनिक रूप से ईसाई धर्म त्यागकर अपने मूल धर्म में वापसी की घोषणा की।

घर वापसी करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ सभी की घर वापसी कराई गई।

स्थानीय लोगों का मानना है कि भानुप्रतापपुर से शुरू हुई यह मुहिम अब सामाजिक जागरूकता का रूप ले चुकी है, जिससे जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोग प्रभावित हो रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि आने वाले समय में और भी लोग स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में लौटेंगे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment